उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी- शहर के हर अतिक्रमण पर पुलिस भी रखेगी अब नजर

हल्द्वानी- शहर की सुगम यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस ने नैनीताल हाइवे में हटवाया अतिक्रमण, किया बॉटलनेक पॉइंट्स का चिन्हीकरण। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में सुगम व्यवस्था बनाए जाने के उद्देश्य से आज डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के निकट पर्यवेक्षण में हल्द्वानी शहर के नैनीताल हाइवे पर श्री राकेश माहरा प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम तथा श्री अरविंद, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी समेत पुलिस बल द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु निम्न कार्रवाई की गई:–

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूजल और जलस्रोतों के बेतहाशा दोहन पर सरकार गंभीर, दिसंबर से पानी पर लगेगा टैक्स

1- काठगोदाम क्षेत्र के सभी बॉटल नेक पॉइंट का चिन्हीकरण किया गया।

2- काठगोदाम क्षेत्र के कॉल टैक्स से पनचक्की तक सुगम यातायात के दृष्टिगत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- MBPG कॉलेज की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! तमंचा लेकर परिसर में पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो मचा हड़कंप

3- नैनीताल हाईवे पर स्थित वॉकवे के आसपास हो रहे निर्माण कार्य से संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर निर्माण कार्य से संबंधित अनावश्यक सामग्री को रोड पर ना फैलाने की हिदायत की गई।

4- नैनीताल हाईवे पर अनावश्यक जाम से निजात पाने एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मार्गो के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड के 143 पुलिसकर्मी सम्मानित, 16 को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

5- स्थानीय दुकानदारो से अपील की गई कि अपनी दुकानों के आगे अनावश्यक अतिक्रमण न करें और वाहनों को प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई पार्किंग में ही लगवाएं।