उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- व्यवहार कुशल और एक्टिव अधिकारी गोपाल सिंह चौहान बने SDM रामनगर, प्रमोद कुमार को मिली हल्द्वानी की जिम्मेदारी

हल्द्वानी न्यूज़- जनपद नैनीताल में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने उपजिलाधिकारियों (SDM) के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार व्यवहार कुशल और सक्रिय कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले अधिकारी गोपाल सिंह चौहान को रामनगर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड PCS परीक्षा 2021 के परिणाम हुए जारी, 41 विभागों को मिले 289 अधिकारी

 

वहीं अब तक रामनगर में तैनात रहे प्रमोद कुमार को हल्द्वानी का नया एसडीएम बनाया गया है। दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

गोपाल सिंह चौहान अपनी सादगी, जनता से सीधे संवाद और त्वरित निर्णय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में रामनगर क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को और गति मिलेगी। वहीं प्रमोद कुमार को हल्द्वानी जैसे बड़े और संवेदनशील क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां राजस्व, कानून व्यवस्था और शहरी व्यवस्थाओं को लेकर कई चुनौतियां रहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी बनी नरेंद्र मोदी विचार मंच की जिलाध्यक्ष

 

जिलाधिकारी द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता लाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।