उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला महिला का शव

हल्द्वानी शहर के मुखानी क्षेत्र में एक महिला शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।

 

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम मोहन सती अपनी रिश्तेदार मुखानी क्षेत्र के ब्लॉक स्थित भगवानपुर निवासी हेमा पंत उम्र 40 वर्ष के घर पहुंचे। घर का दरवाजा और चैनल का गेट खुला हुआ था। अंदर पहुंचकर उन्होंने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे की तरफ बढ़े तो हेमा का शव चौखट के ऊपर लगे कुंडे के सहारे फंदे पर लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस विभाग में अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, देखे सूची

 

बताया कि हेमा के पति योगेश लामाचौड़ में कैंटीन चलाते हैं। मोहन सती की सूचना पर योगेश तुरंत घर पहुंचे। कुछ ही देर में मुखानी पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतारा। घटना के बाद से महिला के दोनों बेटों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में पति-पत्नी में कहासुनी होने की बात सामने आई है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि अब तक कोई आरोप-प्रत्यारोप सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) समूह ‘ग’ के प्रयोगशाला सहायक पदो की भर्ती पर आई अपडेट, पढ़े खबर