उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- डेढ़ महीने से लापता 15 वर्षीय छात्र का शव यहाँ इस हालत में मिला, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी न्यूज़- यहां लापता छात्र का शव गधेरे से बरामद हुआ है। काठगोदाम थाना क्षेत्र से स्कूल गया 15 वर्षीय छात्र लगभग पिछले डेढ़ महीने से लापता था। छात्र का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक लापता छात्र की लाश जंगल में एक गधेरे में बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस छात्र की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (ब्रेकिंग न्यूज़) चमोली में हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से दरोगा समेत 16 लोगों की हुई मौत, घायलों को किया गया एयरलिफ्ट।

मूलरूप से पदमपुरी के पास रहने वाले सुभाष दुम्का का 15 वर्षीय बेटा भास्कर दुम्का काठगोदाम थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति स्थित शिवपुरी में अपने फूफा मोहन सनवाल के घर पर रहकर पढ़ाई करता था और आवास विकास स्थित हिमालय विद्या मंदिर में 9वीं कक्षा का छात्र था। भास्कर बीते 17 फरवरी की सुबह साढ़े 8 बजे घर से स्कूल के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। काफी खोजढूंढ के बाद परिजनों ने स्कूल में मालूम किया तो जानकारी मिली की पैरेंट्स मीटिंग होने की वजह से उस दिन स्कूल में अवकाश था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पूर्व सीएम की बेटी से फिल्म में निवेश और रोल दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, मुकदमा दर्ज

तब से भास्कर दुमका लापता था उसके परिजन ने काठगोदाम पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, इसके बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने शीतला मंदिर के पास जंगल में तलाशी ली तो उसका शव गधेरे के पास बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पर्यटक की दबंगई: नाबालिगों से छेड़छाड़ के बाद रिवॉल्वर लहराई, ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर की धुनाई

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि छात्र के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं लाश सड़ी गली अवस्था में बरामद हुई है पूरे मामले की जांच की जा रही है ,पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इधर भास्कर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।