उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ घर और गोशाला में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

हल्द्वानी न्यूज़- गौलापार के बागजाला स्थित घर में सिलिंडर पर खाना बनाते समय आग लग गई। आग बुझाने के दौरान एक युवक का हाथ भी झुलस गया। वहीं दौलतपुर में गोशाला में आग से भूसा जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- हाईकोर्ट ने खारिज की कर्मचारी यूनियन की याचिका, उत्‍तराखंड के 13 मार्गों पर अब निजी बसें भी चलेंगी

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बागजाला निवासी गुड्डी देवी टिनशेड में परिवार के साथ रहती हैं। शनिवार को वह गैस सिलिंडर पर खाना पका रही थीं। इसी बीच सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई।

भाजपा कार्यकर्ता बसंत आर्य ने अग्निशमन को सूचना दी। उनके पहुंचने तक आधा घर जल चुका था। गांव वालों ने गूल से पानी लाकर डाला। इस दौरान आग बुझाते हुए गुड्डी का देवर दिनेश का हाथ झुलस गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की 32 भर्ती परीक्षाओं की अपडेट

दमकल विभाग के प्रयास से आग बुझी। गृहस्वामी को पांच लाख के नुकसान का अनुमान है। वहीं शुक्रवार की रात ढाई बजे गौलापार दौलतपुर निवासी खीम सिंह पचवाडी की गोशाला में आग लग गई। आग से गोशाला में रखा भूसा जल गया। ग्राम प्रधान के पति नीरज रैक्वाल की सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सरकारी स्कूलों में 10वीं में अब 05 नहीं 10 विषय होंगे अनिवार्य, एससीईआरटी ने तैयार किया ड्राफ्ट