उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा के दो और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक 96 उपद्रवियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

  • हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 96 उपद्रवियों की हो चुकी है गिरफ्तारी।

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा में पथराव और आगजनी में शामिल उपद्रवियों की धर पकड़ पुलिस द्वारा लगातार बड़े स्तर पर जारी है पुलिस अब तक 96 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,गिरफ्तार दोनों आरोपी बनभूलपुरा हिंसा के दौरान आगजनी और पथराव में शामिल थे।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि बनभूलपुरा क्षेत्र के ‘मलिक के बगीचे’ में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव किया था। उपद्रवियों ने आगजनी भी की थी। हिंसक घटना के संबंध में हल्द्वानी और बनभूलपुरा थाने में अलग-अलग मामले पंजीकृत हैं। हिंसा के संबंध में कई नामजद आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने अतिरिक्त घन मीटर ना बढ़ाये जाने की मांग की

वही पुलिस द्वारा वीडियो, फोटो और सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया नामजद सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हिंसा के कई आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं ,जिनकी धर पकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 94 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) उपखनिज का चुगान/खनन का कार्य निगमों से हटाकर किसी निजी व्यक्ति / कम्पनी को नही देने की तैयारी, खनन विभाग ने दी जानकारी

इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त अन्य 02 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

1 – आरिश उर्फ हरदा पुत्र पप्पू निवासी- मलिक का बगीचा वार्ड न0- 31 बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर सनसनी: ट्रक चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहगीर महिला को लगी दो गोलियां; पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा

2 – समीर उर्फ नन्नू पुत्र अय्यूब निवासी- मोहम्मदी मस्जिद के पास बन्द गली इन्द्रा नगर बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष।

अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 96 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।