उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ देखते ही देखते आग का गोला बना कैंटर, लपटें देख चिल्लाते रहे लोग, देखे वीडियो

हल्द्वानी के रानीबाग चुंगी के पास एक कैंटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कैंटर ट्रांसपोर्ट से सामान और ईंट लेकर थराली जा रहा था। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जाम की स्थिति पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने प्रदेश के इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया

 

रानीबाग चुंगी के पास कैंटर संख्या यूके 04-सीबी 5277 मे अचानक आग लग गई। चालक प्रकाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी सिरकोट बैजनाथ आग में झुलसा है। कैंटर ट्रांसपोर्ट से सामान और ईंट लेकर थराली जा रहा था। कैंटर में आग लगने की वजह से रानीबाग रोड में दोनों ओर जाम लगा रहा। सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर में गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची टीम