उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी/लालकुआं- यहाँ हाइवे में धूल के गुबार से हुआ एक और एक्सीडेंट, बाइक सवार कर्मचारी की नाक की हड्डी हुई फेक्चर, कब जागेगा प्रशासन

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में धूल के गुब्बारे से बाइक सवार कर्मचारी मोटाहल्दू के समीप अनियंत्रित होकर सड़क में रपटने से घायल हो गए। जिन्हें स्थानी लोगों की मदद से निजी वाहन से उपचार के लिए हल्द्वानी चिकित्सालय भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बुद्धवार को दोपहर लगभग 11 बजे के आसपास मोटाहल्दू देवभूमि स्टोन क्रेशर के कर्मचारी पंकज सूरी अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए इंडेन ऑयल पंप बरेली रोड़ नियर गैस प्लांट के समीप आ रहे थे, कि तभी उनकी बाइक संख्या यूके 04 ए बी-7516 पेट्रोल पंप से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 109 (नेशनल हाईवे) मोटाहल्दू के समीप सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा पानी का छिड़काव न किए जाने के चलते सड़क में बेतरतीब धूल उड़ने से बाइक सवार कर्मचारी अनियंत्रित होकर सड़क में रपट गए। जिसमें बाइक सवार कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। उक्त घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हुई और उन्होंने 108 को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां मिलावटखोरी पर प्रशासन की लगातार कार्यवाही जारी, अब यहां अवैध चाऊमीन और सॉस की फैक्ट्री पर कार्यवाही

जब काफी देर तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने अन्य वाहन की मदद से घायल कर्मचारी को उपचार हेतु हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया। वही बताया जा रहा है कि बाइक सवार कर्मचारी मोटाहल्दू स्थित देव भूमि स्टोन क्रेशर में कार्यरत है। जो अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दौड़ता रहा ट्रक, टायरों से कटकर सड़क पर बिखरे युवक के शरीर के अंग, झाड़ू लगाकर बटोरे

मोटाहल्दू के पास सड़क में उड़ती धूल के गुब्बारे में बाइक कर्मचारी को कुछ न दिख पाने से बाइक सड़क में अनियंत्रित होकर रपट गई। जिसमे बाइक सवार पंकज सूरी गंभीर घायल हो गए। जिनमे बाइक सवार कर्मचारी की नाक की हड्डी फैक्चर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- नन्दा गौरा योजना’ में आवेदन की प्रक्रिया शुरू, पात्र अभिभावक व बालिकाएं पोर्टल www.nandagaurauk.in पर करें आवेदन