एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

लालकुआँ न्यूज़– बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर 2 में स्थित एसकेएम कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में देशभक्ति और उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने त्रेतायुग से लेकर कलियुग तक की विभिन्न झांकियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री कमलेश पाठक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ चारित्रिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान दिया जाना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक ही देश को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रबंधक श्री धवल पाठक, संयोजक श्रीमती आरती जुयाल, प्रधानाचार्या श्रीमती भावना जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षित तिवारी और माही रावत ने किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।







