उत्तराखण्डगढ़वाल,

यहाँ मकान निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव और तलवारबाजी, सात लोग घायल

रुड़की न्यूज़- यहाँ दो पक्षों में हुई भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोई विवाद ना हो इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। वही गंगनहर कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सिक्किम टनल हादसे में चमोली के होनहार इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, रेस्क्यू के बाद मिला शव, गांव में पसरा मातम

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इतना ही नहीं जमकर पथराव और तलवारबाजी भी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के करीब सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इन स्थानों पर भी मडरा सकता है खतरा, पढ़िए भू- वैज्ञानिकों की ग्राउंड रिपोर्ट

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तलवार और अन्य सामान बरामद किया है। उधर सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों की भारी भीड़ जमा हो गई। सिविल अस्पताल में कोई विवाद ना हो इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि  मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।