CM CORNER, जॉब अलर्ट,Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

यहाँ पिता की गाली-गलौज से तंग आकर नाबालिग बेटे ने बाप के सीने में उतारी गोली, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के संभल में कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव चाचूनागल की मढैया निवासी धीरेंद्र पुत्र पान सिंह को उनके 14 वर्षीय नाबालिग बेटे ने मंगलवार की शाम करीब छह बजे तमंचे से गोली मार दी। गोली सीने में लगी है। घटना के बाद किशोर मौके से भाग गया।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां उपचार कराया गया। मरीज को हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मेष, वृष और तुला राशि वालों के लिए रहेगा शुभ दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल, पढ़े आज का राशिफल

धीरेंद्र की पत्नी अंगूरी देवी ने बताया कि उसके पति खेतीबाड़ी का काम करते हैं। मंगलवार की सुबह उनका बेटा बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अजीनाबाद निवासी अपनी बहन के घर से लौटा था। शाम को पति गाली गलौज कर रहे थे। इसी दौरान बेटे से विवाद होने लगा और बेटा घर में रखा तमंचा लेकर आ गया। तमंचे की छीना छपटी में गोली चल गई। इसमें पति घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान रहा भूकंप का केंद्र

महिला ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो गई है। तीन दिन से बेटा बहन के घर पर रह रहा था। मंगलवार की सुबह ही लौटा था। बताया कि उनका बेटा कक्षा सात का छात्र है। गांव खिरनी के एक विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड को बजट में प्राथमिकता देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया

वही सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि धीरेंद्र शराब पीकर घर में विवाद कर रहा था। इसी दौरान बेटे से विवाद बढ़ गया और बेटे ने गोली मार दी। घायल का उपचार चल रहा है। आरोपी किशोर भागा हुआ है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।