Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

यहाँ चिता पर जलते हुए शव को उठा ले गए लड़की के घरवाले, पुलिस को देख ससुराल वाले हो गए फरार, जाने पूरा मामला

यूपी के प्रतापगढ़ में महिला की मौत के बाद ससुराल वाले उसका शव जलाने के लिए नदी के किनारे पहुंचे। इसी दौरान लड़की के घर वाले पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस को देखकर ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चिता पर जल रहे अधजले शव को अपने कब्जे में लिया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही पोस्टमार्टम करने के बाद लड़की वाले शव को लेकर जौनपुर चले गए। जौनपुर जनपद के रामनगर महाराजगंज में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार गौतम की बहन सीता उम्र 35 वर्ष की शादी करी 15 साल पहले आसपुर देवसरा के किलाई बाजार निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इन स्थानों पर भी मडरा सकता है खतरा, पढ़िए भू- वैज्ञानिकों की ग्राउंड रिपोर्ट

दीपावली के दिन रविवार को सीता की मौत के बाद परिजन शाम को गोमती नदी किनारे शव का अंतिम संस्कार करने पहुंच गए। जानकारी मिलने पर मायके के लोग थाना आसपुर देवसरा पहुंचे और ससुरालियों पर सीता की हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस को बताएं की शादी के बाद उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मांगपुरी नहीं होने पर पति समेत चार लोगों ने उसकी हत्या कर दी ओर आरोपी चुपके से उसके शव को जौनपुर के महमूदपुर के पास गोमती नदी के घाट पर जला रहे थे। मायके वालों के साथ आसपुर देवसरा पुलिस घाट पर पहुंची तो सभी आरोपी अधजला शव छोड़कर भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉  पढ़े आज का राशिफल, सिंह और कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उत्तम, जानें अन्य राशियों का हाल

पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वही मामले में पुलिस ने मृतका सीता के भाई धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर पति कृष्ण कुमार, ससुर बृजलाल, अंकुर, नंदलाल, संजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वही आसपुर देवसरा एसओ अशोक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी की दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बजाज ने दुनिया की पहली पेट्रोल+CNG मोटरसाइकिल की लॉन्च, 1KG में 115KM दौड़ेगी; शुरुआती कीमत सिर्फ 95000 रुपए