उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

यहां पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार.. पढ़िये

लालकुआं– बिन्दुखत्ता क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री कर रही महिला को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचते हुए उसके पास से 40 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की है। आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ शराब की तस्करी कर रहे 1 व्यक्ति को 108 पाउच अवैध शराब के साथ रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर प्रथम हाटाग्राम से मुखबिर की सूचना के आधार पर बीना देवी पत्नी स्व नारायण सिंह के यहां छापेमारी कर महिला को अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों दबोचा, जिसके पास से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की। जिसके बाद महिला गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने वाले बिंदुखत्ता के कनिष्क जोशी को CM धामी ने सम्मानित किया, 4 लाख की राशि भेंट की

महिला को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में तरुण मेहता, किशोर रौतेला और गीता कंबोज शामिल थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से उक्त महिला द्वारा क्षेत्र में कच्ची शराब बेचे जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद उन्होंने उक्त कार्यवाही की।