Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

यहां ऑक्सीजन के सिलेंडर फटने से दो कर्मचारियों के हाथ-पैर के उड़े चिथड़े, इलाके में मची अफरा तफरी

लखनऊ न्यूज़–  लखनऊ में बालागंज चौराहे के पास एक अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसमे सिलेंडर सप्लाई करने वाले दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। उनके हाथ पैर के चिथडे़ उड़ गए। एक के सिर का हिस्सा भी उड़ गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वही दोनों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसा देख आसपास इलाके में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  जामताड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 लोगों पर चढ़ी झाझा-आसनसोल एक्सप्रेस, आग लगने पर बोगी से ट्रैक पर कूदे थे यात्री, तीन के शव हुए बरामद

फरीदीपुर निवासी संजय का ऑक्सीजन प्लांट है। उनके मुताबिक जेपीएस अस्पताल में सिलेंडर की सप्लाई करने के लिए उनके कर्मचारी शोभित और आरिफ डाला लेकर गए थे। अस्पताल के बाहर डाला खड़ा करने के बाद जैसे ही दोनों ने पीछे जाकर सिलेंडर उठाने का प्रयास किया तो वैसे ही एक सिलेंडर में धमाका हो गया। आरिफ और शोभित उछल कर दूर जा गिरे। हाथ पैर और शरीर के कई हिस्सों के चिथड़े हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  PAN 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, क्या बेकार हो जाएगा आपका मौजूदा पैन कार्ड? पढ़िए सभी सवालों के जवाब

दोनों को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देख उनको कोई हाथ तक नहीं लगा रहा था। वही मौके पर 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची। पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घायलों का इलाज प्राथमिकता है। बाकी जांच में देखा जाएगा कि हादसे की वजह क्या है। उधर जेपीएस अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी तरफ से कोई ऑर्डर ऑक्सीजन सिलेंडर का नहीं दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ दर्दनाक सड़क हादसा, अपने आगे चल रहे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो बच्चों सहित सात लोग जिंदा जले