उत्तराखण्डकुमाऊं,

यहाँ लालकुआँ दुग्ध संघ के पूर्व स्टोर प्रभारी की घर में अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

लालकुआं न्यूज़- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के पूर्व स्टोर प्रभारी का आधा जला शव संदिग्धावस्था में अपने ही घर के उपरी मंजिल में बरामद होने से जहां परिवार में कोहराम, वहीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों से पता चला है कि परिवार में संपत्ति विवाद के चलते लंबे समय से दुग्ध संघ के सेवानिवृत्त स्टोर प्रभारी अमरकांत त्रिपाठी उम्र 64 वर्ष डिप्रेशन में थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमटी के पास आया हाथियों का झुंड, वीडियो

 

सेवानिवृत्त कर्मी का आधा जला शरीर अपने ही दो मंजिले मकान के स्टोर रूम से बरामद हुआ। पंतनगर थाना पुलिस के साथ ही फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर मकान में जल रही आग को काबू किया। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में नहीं मिली अतिरिक्त खनिज निकासी की अनुमति. कोसी, दबका, नंधौर-कैलाश नदी में इस वर्ष होगा अतिरिक्त खनन... घन मीटर बढ़ा।

 

उल्लेखनीय है कि कृष्ण विहार कालोनी जवाहर नगर (नगला) उधम सिंह नगर निवासी 64 वर्षीय अमरकांत त्रिपाठी पुत्र रमाकांत त्रिपाठी आंचल डेरी लालकुआं से वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस द्वारा उनकी पत्नी सुषमा, पुत्र शशिकांत त्रिपाठी और पुत्रवधू खुशबू को दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीएम की गाड़ी में टक्कर मारने वाले चार आरोपी खनन गिरफ्तार।

 

 

घटना के वक़्त अमरकांत त्रिपाठी घर पर अकेले थे। सुबह दो मंजिले मकान से उठ रहे धुंवे को देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।