Uncategorized

यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार भगा रहे युवक की कमर से आरपार हुआ लोहे का ग्रिल, एक की मौत, तीन गंभीर

पटना के अटल पथ पर फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। इस बार भी चौड़े डिवाइडर में तेज रफ्तार गाड़ी ऐसे घुसी कि लोहे का ग्रिल जहां-तहां टूट गया और एक हिस्सा गाड़ी चला रहे युवक की कमर में घुस गया और शरीर से आरपार हो गया। इस भीषण हादसे की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। जिस युवक की कमर में लोहे का ग्रिल घुसा उसका घर घटनास्थल से कुछ ही दूर अटल पथ से सटे राजीव नगर के रोड नंबर 9 में है। उसकी पहचान बिल्डर मनोज सिंह के पुत्र युवराज के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  देश की पहली CNG मोटरसाइकिल का अब इंतजार हुआ खत्म, जून माह में होगी लॉन्च, 1KG में इतने KM दौड़ेगी

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने बताया कि नई एक्सयूवी कार अनियंत्रित हो जाने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना होते ही आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा होने लगे और चालक को किसी तरह बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।

वही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एसकेपुरी थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को गाड़ी से बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी की स्पीड काफी तेज थी। गाड़ी तेज होने के कारण अचानक अनियंत्रित डिवाइडर से टकरा गई और टकराने के बाद पलटते हुए डिवाइडर के बडे हिस्से में घुस गई। यहीं एक लोहे का ग्रिल गाड़ी चला रहे युवक की कमर में घुस गया जो उसके शरीर के आरपार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  PAN 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, क्या बेकार हो जाएगा आपका मौजूदा पैन कार्ड? पढ़िए सभी सवालों के जवाब

अटल पथ पर पिछले महीने की 15 तारीख को इसी तरह का भीषण हादसा हुआ था। हादसे में तेज रफ्तार कार के चालक के सीने में इसी तरह रॉड घुस गया था। किसी तरह उसे निकाला गया था। बेहद गहन सर्जरी के बाद किसी तरह उसकी जान बचाई जा सकी थी। अटल पथ पर शाम आठ बजे से सुबह सात बजे के बीच रफ्तार का खेल चलता रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  खनन में वजन को लेकर उच्च न्यायालय से स्टे मिलने पर गौला संघर्ष समिति के लोगों ने किया ख़ुशी का इजहार

वही अटल पथ और इससे जुड़े गंगा पथ पर 150 की गति से गाड़ियां दौड़ाने वाले युवकों में कई की जान जा चुकी है, इसके बावजूद रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। इस सड़क को पैदल पार करने वालों के कारण दिन में हादसे कई हो चुके हैं, लेकिन देर शाम से सुबह के बीच अमूमन बहुत तेज गाड़ी चलाए जाने के कारण घटनाएं हो रही हैं।