उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइमनैनीताल न्यूज़, nanital news,

यहाँ युवक की गोली मारकर करी हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा….

रामनगर न्यूज़- नैनीताल के रामनगर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पुलिस को सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ टेंपो चालक बैग लेकर भागा, पकड़ा गया तो दीवार पर पटकने लगा अपना सिर

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक की शिनाख्त अरविंद उर्फ पप्पी सागर उम्र 27 वर्ष पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को रामनगर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- रुद्रप्रयाग एक्सीडेंट प्रकरण में मुख्‍यमंत्री धामी के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने लिया एक्‍शन, चार कर्मी निलंबित

लोगों ने सुनी गोली चलने की आवाज

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक को दो गोली लगी हुई थी। लोगों का कहना है कि उन्होंने तड़के तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी और बताया कि सुबह पांच बजे सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।