उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ सो रही पत्नी का रस्सी से गला घोंटा, मृत समझकर खेत में फेंका

पिथौरागढ़ न्यूज़- तेजम तहसील क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने कमरे की खिड़की से अंदर घुसकर सो रही पत्नी का रस्सी से गला घोंट दिया। महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी उसे मृत समझकर घसीटते हुए घर से दूर खेत में फेंक आया। इसी दौरान बच्चों की नजर महिला पर पड़ गई और उनके शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज सभी जिलों में अलर्ट जारी, अगले चार दिन तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावानी

 

 

पीड़िता ने नाचनी थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पति देवेंद्र सिंह आए दिन उसके साथ मारपीट और झगड़ा करता है। महिला के अनुसार, 14 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी और दरवाजा अंदर से बंद था। इसी दौरान उसका पति खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ और रस्सी से उसका गला घोंटने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, दी पिता की चिता को मुखाग्नि, घाट में मौजूद लोगों की आंखें हुई नम यह देख

 

 

पीड़िता का आरोप है कि गला दबाए जाने के कारण वह अपना बचाव नहीं कर सकी और बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी पति उसे मृत समझकर घसीटते हुए घर से दूर एक खेत में ले गया और वहां छोड़कर चला गया।

 

 

इसी दौरान बच्चों की नजर महिला पर पड़ी। मां को इस हालत में देखकर बच्चे जोर-जोर से रोने और चीखने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी पति वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने भारी बारिश के चलते कल स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में छुट्टी का आदेश किया जारी।

 

 

पीड़िता ने बताया कि यदि समय रहते ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते तो उसकी जान जा सकती थी। घटना के बाद महिला की तहरीर पर नाचनी पुलिस ने आरोपी पति देवेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।