उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में भीषण हादसा, कार के ऊपर पलटा यूरिया से भरा ट्रक; महिला की मौत, चार लोगों के दबे होने की आशंका

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सहारनपुर की ओर से आ रहा यूरिया से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार ट्रक के नीचे पूरी तरह दब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ चली वन विभाग की जेसीबी, रिजर्व फॉरेस्ट में बनी सात मजारों को किया ध्वस्त, किसी को नहीं लगी भनक।

कटर से काटकर निकाला जा रहा शव

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। कार ट्रक के नीचे बुरी तरह दबने के कारण उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए कटर की मदद से वाहन को काटा जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कार में सवार लोग देहरादून के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

 

ट्रांसपोर्ट नगर में लगा भीषण जाम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर ट्रक और कार के पलटने से यातायात प्रभावित हो गया और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में भीषण जाम लग गया। पुलिस यातायात सुचारु कराने के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिखने में जितनी सुंदर उतनी जहरीली, पहले डॉली, फिर माही के बाद उसने अपना नाम क्रिस्टियानो रख लिया !

 

 

 

हादसों का केंद्र बनता जा रहा मोहब्बेवाला

मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। इससे पहले 15 अक्टूबर को भी यहां ट्रक हादसा हुआ था। वहीं, 20 सितंबर को सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। उस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, सड़क हादसे में एक की मौत व 4 घायल, दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे यात्री

 

 

 

फिलहाल पुलिस और बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटे हैं। हादसे के कारणों और हताहतों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

 

नोट: हादसे से जुड़ी ताजा जानकारी मिलने पर खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।