उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड में यात्रियों की जान जोखिम में डाल 55 KM तक शराब के नशे में बस चलाता रहा चालक, 28 यात्री थे सवार

लंबगांव में पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चालक, बस सीज कर यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा गया श्रीनगर

 

 

उत्तरकाशी न्यूज़- उत्तराखंड में यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही काशी विश्वनाथ सेवा की बस का चालक करीब 55 किलोमीटर तक शराब के नशे में बस दौड़ाता रहा। हैरानी की बात यह है कि उस समय बस में 28 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जाते समय स्कूटी से गिरी मासूम को ट्राले ने कुचला...

 

 

जानकारी के अनुसार, बस जब लंबगांव थाना क्षेत्र में पहुंची तो पुलिसकर्मियों को चालक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। इस पर पुलिस ने बस को रुकवाकर चालक की अल्कोमीटर से जांच की। जांच में चालक के अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बस को आगे जाने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, पढ़े पूरी खबर…..

 

 

दूसरे वाहन से यात्रियों को भेजा श्रीनगर

लंबगांव थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि चालक उत्तरकाशी से लंबगांव तक करीब 55 किलोमीटर की दूरी नशे की हालत में बस चलाकर पहुंचा था। बस में 28 यात्री सवार थे। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा और उनकी आगे की यात्रा के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य श्रीनगर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

 

चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बस सीज

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बस को सीज कर दिया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।