देशनई दिल्ली

Railway News: आज से इन 6 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद, घर जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

3 नवंबर से 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री रहेगी बंद, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की मदद के लिए आने वालों को मिलेगी छूट; नई दिल्ली स्टेशन पर बनाया गया स्थायी होल्डिंग एरिया

नई दिल्ली- दिवाली, भाई दूज और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए हैं। त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रित करने और भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने 3 नवंबर से 14 नवंबर तक छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी है। इसके अलावा पार्सल की बुकिंग, लोडिंग और अनलोडिंग को लेकर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

 

 

रेलवे के इस फैसले का असर नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, आनंद विहार टर्मिनल और आनंद विहार हॉल्ट रेलवे स्टेशनों पर रहेगा। इन स्टेशनों पर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों में त्योहार मनाने जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अब घर बैठे करें आधार अपडेट! UIDAI ने बदले नियम, फीस में भी हुआ बदलाव — जानिए पूरी प्रक्रिया

 

 

 

इन लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट में मिलेगी छूट

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक आम लोगों के लिए लागू की गई है। हालांकि, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों, दिव्यांगों, अशिक्षित यात्रियों और ऐसी महिला यात्रियों को ट्रेन तक पहुंचाने में मदद करने वाले परिजनों को जरूरत के अनुसार छूट दी जाएगी। यानी जिन यात्रियों को स्टेशन पर किसी की सहायता की आवश्यकता है, उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

 

 

नई दिल्ली स्टेशन पर बना स्थायी होल्डिंग एरिया

यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 16 के बाहर अजमेरी गेट की तरफ स्थायी यात्री होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। पहले त्योहारों के दौरान यहां अस्थायी टेंट लगाकर यात्रियों को रोका जाता था, लेकिन अब स्थायी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या खत्म होने वाली है 12‑लाख की टैक्स छूट? वित्त मंत्री ने संसद में नया आयकर बिल पेश किया

 

 

यह नया होल्डिंग एरिया स्टेशन के पास बने 6,000 वर्ग मीटर के यात्री सुविधा केंद्र के अतिरिक्त है। अजमेरी गेट की ओर से आने वाले यात्रियों को सीधे इस क्षेत्र में रोका जाएगा। यहां बैगेज स्कैनर और सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अतिरिक्त जवान भी तैनात किए गए हैं।

 

 

पार्सल बुकिंग और लोडिंग-अनलोडिंग पर भी प्रतिबंध

त्योहारों के दौरान प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में भीड़ कम रखने के लिए रेलवे ने पार्सल सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाया है। 3 नवंबर से 15 नवंबर तक विभागीय बुकिंग बंद रहेगी। वहीं, 5 नवंबर से 15 नवंबर तक नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर सभी प्रकार के पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी! 28 दिन के रिचार्ज से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम

 

 

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी 5 से 15 नवंबर तक पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक रहेगी। हालांकि, आनंद विहार टर्मिनल की वॉशिंग और स्टेबलिंग लाइन तथा हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की VP साइडिंग को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। इसके अलावा केवल पंजीकृत अखबारों और पत्रिकाओं की पार्सल बुकिंग को अनुमति दी गई है।

 

 

रेलवे का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ को रोकना है।