उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की मौत, कार सवार दो लोग गंभीर घायल

हल्द्वानी न्यूज़– बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डम्पर ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में पैदल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) CBI ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को एक लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

 

घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे में मृतक और घायल सभी नैनीताल जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सराफा कारोबारी के परिवार को नशा देकर लाखों का सामान लेकर फरार हुईं दो नौकरानियां, सीसीटीवी फुटेज वायरल

 

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ निवासी युवक की अज्ञात लोगों द्वारा सिर में चोट मारने से हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम