उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

भूमि पर दशकों से हजारों परिवारों को वन विभाग की बड़ी राहत

देहरादून न्यूज़ :- भूमि पर दशकों से बसे हजारों परिवारों को वन विभाग ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर बने गोठ,खत्ते,वन ग्राम व टोंग्या गांवों में अतिक्रमण नहीं हटेगा। इनके लिए सरकार अलग से पालिसी बनाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.पराग मधुकर धकाते ने भी डीएफओ व पार्क निदेशकों को गुरुवार को आदेश जारी किए। इस बीच तमाम अफवाहों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वीडियो जारी कर अफवाहों को नजरअंदाज करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश के सभी जिलों में सड़क सुरक्षा हाईवे पर अब और कड़ी निगरानी, सुनिश्चित होगी पेट्रोलिंग

गोठ, खत्तों,वनग्राम व टोंग्या गांवों में हजारों की आबादी बीते पचास साल से रह रही है। अतिक्रमण अभियान के तहत वन विभाग ने इन्हें भी नोटिस दिया है। अब सीसीएफ डॉ.धकाते की ओर से इनको नहीं हटाने के आदेश जारी किए गए। आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इनके लिए अलग पॉलिसी बनाई जानी है। पॉलिसी बनने तक उन्हें नहीं हटाया जाएगा। वहीं, धकाते ने बताया कि वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को फर्जी नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में भीषण संग्राम- कार्बेट पार्क में बाघ की सांड से जबरदस्त लड़ाई, सांड ने ऐसे जीती जिंदगी की जंग, देखे वीडियो

उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के नोटिस रेंज स्तर पर रेंजर या फॉरेस्टर की ओर से जारी होने की जानकारी मिली है। ये भारतीय वन अधिनियम 1927की धारा 41(क) व (ख) का उल्लंघन है। ये नोटिस डीएफओ या पार्क निदेशक जारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः 6 घंटे के बाद आखिरकार खत्म हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा MBPG छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया छत से उतरी