उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

IMD Alert: उत्तराखंड में 5 अगस्त तक भारी बारिश का दौर, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 5 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और जलभराव जैसी स्थितियां बनने की आशंका भी जताई गई है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने पर नैनीताल के तीन विकासखण्डों में स्कूल व आंगनबाड़ी 3 दिन बंद

 

 

31 जुलाई को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर सहित मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लिव इन में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेहरमी से की हत्या, हत्या के बाद सूटकेस में शव को रखकर जंगल में ऐसे लगाया ठिकाने

 

1 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 2 और 3 अगस्त को भी कई पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कों के बाधित होने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

 

 

पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर लगी रोक, सुरक्षित यात्रा के लिए लिया गया ये अहम फैसला

 

 

लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और बरसाती गदेरों के किनारे जाने से बचने, पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करने के बाद ही सफर करने की अपील की है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।