उत्तराखण्डकुमाऊं,

अवैध लकड़ी से लदा पिकअप सीज, चालक फरार

लालकुआं न्यूज़- शांतिपुरी वन बैरियर के पास वन विभाग की टीम ने अवैध चिरान लकड़ी से लदा पिकअप सीज किया। बुधवार दोपहर करीब 1:20 बजे किच्छा-लालकुआं हाईवे पर वन टीम ने यूपी24टी-1008 पिकअप को रोकने का इशारा किया। चालक वाहन सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जड़ी-बूटियों की आड़ में चरस तस्करी, हल्द्वानी में 846 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

 

जांच में पिकअप से विभिन्न प्रजातियों का चिरान प्रकाष्ठ मिला। लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन और लकड़ी को भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में सीज कर डौली रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया। चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने पीएम मोदी से मिलकर की बिजली प्रोजेक्टों की पैरवी

 

 

कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी दीपक कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी और वन क्षेत्राधिकारी डौली प्रदीप कुमार पंत के निर्देश पर की गई। टीम में वन दरोगा पान सिंह मेहता, वन बीट अधिकारी जीवन आर्य, हरेंद्र व शाहिद बेग तथा श्रमिक कमल भाकुनी और मनोहर सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल समेत 2 चोरों को किया गिरफ्तार