उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड के सात जिलों के लिए IMD ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 3200 मीटर और इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फबारी की संभावना जताई है।

 

IMD ने जारी किया उत्तराखंड के सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट⤵️

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस में नकली नोट प्रकरण मामले में 3 शातिर युवकों को किया गिरफ्तार, लालकुआँ पुलिस ने अब तक 11 जालसाजों को दबोचा, इन प्रदेशों से जुड़े है आरोपियों के तार

 

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 3200 से 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर भारी हिमपात होने की संभावना है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में आमजनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  डोली की जगह उठी अर्थी:- यहाँ मेहंदी पर नाचते हुए दुल्हन की अचानक हुई मौत, डॉक्टर ने बताई ये वजह

 

 

जिलाधिकारियों को किया अलर्ट⤵️

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (NDMA) की ओर से जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अलर्ट मोड़ पर रहें और सतर्कता बरतें। किसी भी आपदा कि स्थिति में तत्काल राहत कार्यों को अंजाम दें। आदेश में सभी विभागीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश, राज्य के बाहरी व्यक्तियों को अब जमीन खरीदने की अनुमति नहीं देंगे जिलाधिकारी