उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश में पुलिस दरोगाओं की भर्ती अब इस नए पैटर्न से ही होगी, पढ़े पूरी खबर।

देहरादून न्यूज़– अगर आप भी पुलिस दरोगा भर्ती के उम्मीदवार है तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। खबर है कि राज्य में पुलिस मुख्यालय नए पैटर्न से जल्द ही साढ़े तीन सौ पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके तहत नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव तैयार हो चुका है।

आपको पुलिस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी देते हैं बता दें कि पुलिस दरोगा भर्ती के लिए अब पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके बाद चयनित अभ्यार्थियों की ही शारीरिक परीक्षा होगी। इसलिए अभी से परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बेसिक शिक्षकों के 3600 पदों पर होगी भर्ती, जनपदवार शीघ्र जारी होगी विज्ञप्ति, पढ़े पूरी खबर

दरअसल पुलिस विभाग के अंतर्गत दरोगा भर्ती या सिपाही के लिए एक से डेढ़ लाख तक आवेदन आते हैं। लिहाजा इतनी संख्या में सबकी शारीरिक परीक्षा आयोजित करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। केवल शारीरिक परीक्षा को पास किए हुए चयनित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली जाती है। जिसमें खाली पदों से करीब 3 गुना ज्यादा अभ्यार्थी चुन लिए जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस विभाग यह पैटर्न बदलने के लिए दरोगा भर्ती नियमावली में परिवर्तन करने जा रहा है। बता दे पुलिस मुख्यालय स्तर से इसका प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है। जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रोपवे की ट्रॉली में फंसे पांच लोग, एक हुआ बेहोश, मची अफरा- तफरी, पढ़े पूरी खबर...

वही आईजी–कार्मिक विम्मी सचदेवा का कहना है कि पुलिस में दरोगाओं के करीब साढ़े तीन सौ पद खाली हैं। इन पदों पर जल्द भर्ती होगी। इस बार भर्ती के पैटर्न में बदलाव के लिए नियमावली में संशोधन किया जाना है। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों ही फिजिकल परीक्षा होगी। बड़ी संख्या में फिजिकल कराना काफी मुश्किल होता है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन।