उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने कल इन जिलों के लिए येलो अलर्ट किया जारी

  • 19 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी जारी
  • 17 सितम्बर के लिए पहाड़ी इलाकों सहित कई जिलों में येलो अलर्ट

देहरादून न्यूज़- प्रदेश कुछ जनपदाें में सोमवार को मौसम का मिजाज हल्की करवट बदल सकता है। देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्के बादल छाये रहने कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। एक बार फिर 17 सितंबर से प्रदेशभर में मानसून का एक और दौर प्रारंभ होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 से 19 सितंबर तीन दिन प्रदेशभर में लगभग सभी जनपदों में एक से दौर दौर भारी वर्षा होने की संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ काली नदी में कूदकर युवती ने दी जान, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, देखे वीडियो

 

रविवार को प्रदेशभर में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही जिससे आमजन ने वर्षा से राहत की सांस ली धूप खिलने से देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के तीनपानी से इंडियन ऑयल डिपो लालकुआं तक बनेगी 14 किलोमीटर डेढ़ लाइन सड़क

 

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 251 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 16.3 डिग्री सेल्सियस रही।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, नई MSME नीति मंजूर, सभी धर्मों की शादी के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, पढ़ें एक क्लिक में अन्य फैसले।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेशभर में वर्षा की संभावना कम है। 17 सितंबर से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान सभी जनपदों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।