उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़ में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल, चालक फरार

लालकुआं न्यूज़– हल्दूचौड़ से लालकुआं की ओर आ रहे एक स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कांवड़ यात्रा के दौरान युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी से विवाद के चलते चाकू से काटा गला

जानकारी के अनुसार, रात्रि करीब 10 बजे स्पार्टन कैफे में कार्यरत अनुपम पाठक स्कूटी से हल्दूचौड़ से लालकुआं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अनुपम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को कांग्रेसियों ने दी श्रधांजलि

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्पार्टन कैफे के स्वामी सुरेश पांडे को दी। सूचना मिलते ही सुरेश पांडे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अपनी कार से उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल 6 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश हुए जारी

 

बताया जा रहा है कि घायल अनुपम पाठक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार वाहन की तलाश की जा रही है।