उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में युवक को अर्धनग्न कर बीच सड़क पर पीटा, लड़कियों के सामने बरसाए थप्पड़-मुक्के; वीडियो वायरल

हल्द्वानी न्यूज़- शहर में दो युवकों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को बीच सड़क पर घसीटकर लाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसके कपड़े खींचकर उसे अर्धनग्न कर थप्पड़ और मुक्कों से पीटा जाता है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे और कुछ लोग युवक को रोकने की कोशिश करते भी सुनाई दे रहे हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि घटना बुधवार शाम हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के वर्कशॉप लाइन के पास की है। दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ घर में शादी तैयारियों में लगे थे परिजन, सुबह देखा तो दूल्हा मिला गायब, मां पहुंची थाने, जाने पूरा मामला।

 

 

पहले एक युवक का सिर फूटा

मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून निकलने लगा। वीडियो में घायल युवक अपना फटा हुआ सिर और उससे निकल रहा खून दिखाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसका गुस्सा और बढ़ गया।

 

 

बीच सड़क पर घसीटकर की पिटाई

इसके बाद घायल युवक ने दूसरे युवक को घसीटकर सड़क पर ला दिया और जमीन पर गिराकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में वह युवक के कपड़े खींचता और उसे अर्धनग्न करने के बाद लगातार थप्पड़ और मुक्के बरसाता दिखाई दे रहा है। मौके पर कुछ लड़कियां और राहगीर भी मौजूद नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में फिर बढ़ी खींचतान, हरीश रावत की ‘जन संवाद यात्रा’ को लेकर सामने आए मतभेद

 

 

लोग वीडियो बनाते रहे, बोले- ‘आज तो ये मर जाएगा’

मारपीट के दौरान आसपास खड़े लोग बीच-बचाव करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। वीडियो में कुछ लोग कहते सुनाई दे रहे हैं कि दोनों करीब एक घंटे पहले भी लड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति की आवाज आती है, “आज तो ये मर जाएगा।”

 

 

वहीं, कुछ लोग युवक को रोकने की कोशिश करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, “हम लोग वीडियो बना रहे हैं, दीपू भाई मत कर, फंस जाएगा।” इसके बावजूद युवक दूसरे की पिटाई करता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ इस जिले के डीएम ने भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल स्कूल व आंगनबाड़ी क्रेंद को बंद करने के दिये निर्देश।

 

 

वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि अभी किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

 

बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल एक युवक स्थानीय है, जबकि दूसरा युवक यात्री बताया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और घटना में दोनों युवकों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।