उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में बाइक सवारों की खुलेआम गुंडागर्दी, परिवार के सामने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस के इस्तकबाल पर सवाल

  • हल्द्वानी बस अड्डे पर परिवार से खुलेआम मारपीट
  • मंगलवार की रात रोडवेज बस अड्डे के पास की घटना
  • पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ा, पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ा

हल्द्वानी न्यूज़- रोडवेज बस अड्डे के पास मंगलवार की रात बाइक सवार युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। परिवार के सामने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

 

घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की व बाइक को सीज को उन्हें छोड़ दिया। पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी ने विश्व ओजोन दिवस पर जन जागरूकता शिविर का किया आयोजन

 

हल्द्वानी कोतवाली के रात्रि ड्यूटी इंचार्ज व मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे एक परिवार चाय पीने के लिए रोडवेज बस अड्डे के पास दुकान पर पहुंचा था। उक्त परिवार ने अपनी कार सड़क के किनारे पार्क कर दी और चाय पीने चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेसियों ने किया नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू का स्वागत, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयार की कार्य योजना

 

 

इसी बीच बस आई तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। बाइक सवार दो युवकों ने कार हटाने को कहा तो कहासुनी हो गई। इसके बाद बाइक सवार दो युवकों ने कार सवार युवक को उसके परिवार के सामने ही पीट दिया।

 

स्टूल से हमला किया गया। आसपास खड़ी भीड़ तमाशबीन बनी रही। कुछ लाेग वीडियो बनाते रहे। पिटाई को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें दो युवक मिलकर एक युवक को थप्पड़ जड़ रहे हैं। युवक जान बचाने के लिए दौड़ रहा है। युवक पीछा करते हुए मारपीट करने नजर आ रहे हैं। चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी के अनुसार सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़कर कोतवाली लाए। परिवार ने कार्रवाई के लिए मना कर दिया। इस पर दोनों युवकों को पुलिस एक्ट में चालान किया। बाइक सीज कर दोनों को छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कुमाऊं में भारी बारिश बनी आफत, कई सड़के हुई बन्द, नदी नाले आये उफान में