उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दिनदहाड़े झपटमारी: भगवान की तस्वीर दिखाकर महिला के कानों से सोने के कुंडल ले उड़े बदमाश

हल्द्वानी में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर जमन सिंह इलाके का है, जहां दिनदहाड़े स्कूटी सवार दो युवकों ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने भगवान की तस्वीर दिखाकर महिला का ध्यान भटकाया और उनके कानों से सोने के कुंडल झपटकर मौके से फरार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे हरिपुर जमन सिंह निवासी नरमा अपने घर के बरामदे में खड़ी थीं। उनका घर सड़क किनारे स्थित है। इसी दौरान नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) प्रदेश में अब आयुर्वेद डॉक्टरों का ऑनलाइन होगा पंजीकरण, भारतीय चिकित्सा परिषद ने तैयार किया पोर्टल, उद्घाटन के लिए सीएम से समय का इंतजार।

 

बताया जा रहा है कि एक युवक ने महिला को भगवान की तस्वीर दिखाकर बातचीत में उलझा लिया, जबकि दूसरे युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके कानों से सोने की दोनों बालियां निकाल लीं। महिला के शोर मचाने से पहले ही दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां देर रात हुआ हादसा, महिला का हाथ कटकर हुआ अलग

 

घटना के बाद क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इससे पहले भी हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले बीच बाजार में एक युवक ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया था, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ कार से दरवाजे पर युवक कर रहे थे स्टंट, पहुंचे हवालात

 

मामले में हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।