उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में पुलिस की डायल 112 गाड़ी को ट्रक ने 200 मीटर तक घसीटा, SSI समेत चार जवान घायल; एक की हालत गंभीर

हरिद्वार न्यूज- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की डायल 112 स्कॉर्पियो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की गाड़ी ट्रक के साथ करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में सीनियर सब-इंस्पेक्टर (SSI) राजेश बिष्ट समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। SSI के पैर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

हादसा शनिवार देर रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बालावाली तिराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि पुलिस की डायल 112 स्कॉर्पियो सड़क किनारे ड्यूटी पर खड़ी थी। इसी दौरान पुरकाजी से लक्सर होते हुए रायसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पुलिस वाहन को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मौसम विभाग ने एक बार फिर इन जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। गाड़ी का पिछला हिस्सा और ड्राइवर सीट की तरफ का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ट्रक के साथ करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई।

 

 

1. ट्रक की टक्कर से मची अफरा-तफरी, गाड़ी में फंसे पुलिसकर्मी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्र के लिए राहत की खबर, समर्थ पोर्टल पर इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण, पढ़े पूरी खबर

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। डायल 112 वाहन में तैनात SSI राजेश बिष्ट, प्रदीप धीमान, कपिल गोला और मनोज मिनान घायल हो गए। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से दोनों वाहनों को अलग कराया और घायलों को बाहर निकाला।

 

 

2. SSI राजेश बिष्ट के पैर में गंभीर चोट, हायर सेंटर रेफर

हादसे में SSI राजेश बिष्ट के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य तीन घायल पुलिसकर्मियों का लक्सर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत; कोटाबाग के रहने वाले थे दोनों

 

 

3. ट्रक जब्त, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कौशियारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही ट्रक में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।