उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में गले में 7 फीट का अजगर डालकर सड़क पर घूमता दिखा युवक, राहगीरों में मची दहशत

हरिद्वार न्यूज़- राजाजी नेशनल पार्क से सटे खड़खड़ी क्षेत्र में उस समय लोगों में दहशत फैल गई, जब एक युवक गले में करीब सात फीट लंबा अजगर डालकर खुलेआम सड़क पर घूमता दिखाई दिया। युवक के गले में अजगर लिपटा देख राहगीर और यात्री सहम गए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

गले में अजगर डालकर सड़क पर घूमता रहा युवक

जानकारी के मुताबिक, यह मामला खड़खड़ी क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक अपने गले में बड़े आकार का अजगर डाले सड़क पर चलता नजर आ रहा है। युवक को इस तरह अजगर के साथ देखकर आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- रोजा इफ्तार पार्टी में की गई मुल्क में अमन चैन की दुआ

 

 

युवक को देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़

युवक सड़क पर बिना किसी डर के अजगर को गले में डाले घूमता रहा। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो भी बनाया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ दोपहिया वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दर्दनाक हादसा) यहाँ आर्मी का ट्रक पलटा, जवान की दबने से हुई मौत

 

 

वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठे कि वन्यजीव से जुड़ी इस घटना पर वन विभाग और पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

 

 

वन विभाग ने लिया वीडियो का संज्ञान

मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। हरिद्वार के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध के अनुसार, वीडियो की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम घटना की वास्तविक लोकेशन और वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में लालकुआं के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान को अहम जिम्मेदारी

 

 

युवक की पहचान में जुटी टीम

वन विभाग की टीम फिलहाल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान और घटना के समय व स्थान की पुष्टि करने में जुटी है। डीएफओ के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

वन विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक के पास अजगर कहां से आया और उसे इस तरह सड़क पर लेकर घूमने की अनुमति थी या नहीं।