उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी, पढ़े पूरी खबर।

उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है ओर साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक ही दिन में तेंदुओं के हमले में दो मासूमों की मौत, आंगन से उठाया और मार डाला

प्रदेश में शनिवार, रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, इस अवधि में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान आ सकता है। 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, देहरादून व नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

साथ ही बिजली चमकने के साथ ही आंधी-तूफान से पेड़ टूटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। वहीं, भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं और निचले क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन

नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने नदी-नालों के पास रहने वालों को सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी है। कहा है, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन में सतर्कता बरतें।