उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.4 मापी गई

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप आया है। भूकंप के आने से लोग दहशत में आ गए थे। शनिवार को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर चमोली कस्बे के निकट भूकंप का हल्का झटका आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.4 मापी गई।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में राष्ट्रभक्ति के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस, पद्म भूषण सम्मान से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव

भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया भूकंप जमीन से 5 किमी गहराई पर आया। हालांकि, राहत की बात रही कि भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकाय चुनाव से पहले मेयर और अध्यक्ष पद के आरक्षण पर आपत्तियों का अंबार, ये जिला आपत्तियों में सबसे आगे