उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में देहरादून सचिवालय को घेरेंगे आंदोलनकारी

हल्द्वानी न्यूज– ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में बुधवार को ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व अल्मोड़ा के अधिवक्ता, अरायज नवीस, स्टांप वेंडर्स, दस्तावेज लेखक हल्द्वानी में एकजुट हुए।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- नाम वापसी के बाद अब 55 प्रत्याशी के बीच होगी चुनावी जंग, उत्तराखंड की इस संसदीय सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी

इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में महापंचायत कर मांगें नहीं माने जाने पर आर-पार की लड़ाई का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह देहरादून पहुंचकर सचिवालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर- यहाँ घर से कंप्यूटर की परीक्षा देने गई युवती लापता, पिता ने करवाई गुमशुदगी दर्ज।

तय किया गया कि सचिवालय के घेराव से पहले प्रदेशभर के आंदोलनकारी देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।