उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में अब स्कूली बच्चों को आधार की तरह जारी होगा परमानेंट एजुकेशन नंबर, होंगे ये फायदे

देहरादून न्यूज़– आने वाले समय में किसी भी स्कूल से बच्चों की गलत या फर्जी टीसी जारी नहीं की जा सकेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। उसके बाद कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूली बच्चों को आधार की तर्ज पर एक परमानेंट एजुकेशन नंबर (पीईएन) जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- हाथीबड़कला में महिला की हत्या के मामले का एसपी सिटी ने किया खुलासा, पहले महिला को बेरहमी से मारा, फिर किया था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

इसी नंबर से बच्चों को टीसी जारी की जाएगी। वर्तमान में कक्षा नौ और कक्षा 11वीं में बच्चों को स्कूल में पंजीकरण यूडाइज पोर्टल पर कक्षा एक में मिलने वाला परमानेंट एजुकेशन नंबर 12वीं तक रहेगा मान्यकरना होता है। लेकिन, यूडाइज पोर्टल अपडेट होने के बाद कक्षा एक से ही बच्चे को एक परमानेंट एजुकेशन नंबर जारी कर दिया जाएगा, जो 12वीं तक मान्य रहेगा। पोर्टल में न सिर्फ बच्चों बल्कि स्कूल व शिक्षकों का डाटा भी उपलब्ध कराना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 4 साल पूरे: 21 मार्च को हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा

स्कूल का डाटा अपलोड होने के बाद छात्रों को नंबर जारी किया जाएगा। जो विद्यार्थी कक्षा-3 या 6 में पढ़ रहा होगा उसके लिए उसी कक्षा से 12वीं तक के लिए पीईएन जारी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ‘टॉप 100 बेस्ट डीएम 2026’ सूची में उत्तराखंड के 5 अफसर शामिल, नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल ने बनाई खास पहचान