उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ‘टॉप 100 बेस्ट डीएम 2026’ सूची में उत्तराखंड के 5 अफसर शामिल, नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल ने बनाई खास पहचान

देशभर के करीब 800 जिलों के मूल्यांकन के बाद जारी हुई प्रारंभिक सूची, प्रशासनिक नेतृत्व और सुशासन के आधार पर मिला सम्मान

देहरादून न्यूज़- फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी वर्ष 2026 की प्रारंभिक सूची में उत्तराखंड के पांच जिलाधिकारियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और बेहतर प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के मूल्यांकन के बाद जारी की गई “टॉप 100 बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स 2026” की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम को जगह मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का सख्त सत्यापन अभियान: 1050 लोगों का सत्यापन, 41 पर कार्रवाई, ₹1.76 लाख जुर्माना

 

इस प्रतिष्ठित सूची में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, नितिन सिंह भदौरिया, प्रशांत आर्य, मयूर दीक्षित और विशाल मिश्रा शामिल हैं। खास बात यह रही कि नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने न केवल देश के शीर्ष 100 जिलाधिकारियों में स्थान बनाया, बल्कि उत्तराखंड के शीर्ष अधिकारियों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भारी बारिश को लेकर हल्द्वानी प्रशासन अलर्ट, सिटी मजिस्ट्रेट, SDM और तहसीलदार फील्ड में डटे

 

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस मूल्यांकन में प्रशासनिक नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार, पारदर्शिता, आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और आम जनता से संवाद जैसे कई महत्वपूर्ण मानकों को आधार बनाया गया। प्रारंभिक सूची में चयनित अधिकारियों में से अब देश के शीर्ष 25 जिलाधिकारियों का अंतिम चयन किया जाएगा। अंतिम सूची फेम इंडिया मैगजीन के जून 2026 अंक में प्रकाशित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) जल्द ही प्रदेश के 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की सीबीएसई से संबद्धता हो सकती है समाप्त, शिक्षा सचिव ने शिक्षा निदेशालय से मांगा प्रस्ताव

 

उत्तराखंड के इन अधिकारियों की उपलब्धि को प्रदेश में बेहतर प्रशासन और सुशासन का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। वहीं नैनीताल में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए इसे जनपद के लिए गर्व का क्षण बताया है।