खेलदेशराष्ट्रीय

भारत की 72 रन से धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम; 1 मार्च को वेस्टइंडीज से टक्कर खबर:

टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी से जीत सुनिश्चित की।

 

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 256 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में आयोजित दो दिवसीय पखावज कार्यशाला का स्कूली बच्चों एवं संगीत प्रेमियों ने उठाया लुफ्त

 

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 55 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने 50 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

यह भी पढ़ें 👉  खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 दिन में 13 स्टोन क्रशर व प्लांट सीज

 

256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी। हालांकि ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी।

 

 

इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 चरण में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला भी बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) यहाँ भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, दो बच्चों की मौके पर मौत

 

 

भारतीय टीम का आत्मविश्वास इस बड़ी जीत के बाद और बढ़ा है, और फैंस को उम्मीद है कि टीम इसी लय को बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की करेगी।