उत्तराखण्डकुमाऊं,

वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने पर किशनपुर रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह रैकूनी को राज्यपाल ने किया सम्मानित

हल्द्वानी न्यूज़– वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग की किशनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकूनी को वन्यजीव सप्ताह-2026 में विशेष सम्मान से नवाजा गया। गुरुवार को देहरादून स्थित लोक भवन में आयोजित समापन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने रैकूनी को सम्मान प्रदान किया। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला यह सम्मान रैकूनी की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दिल्ली से रामनगर वोट देने आई बुर्जुग महिला की वोट डालने के बाद हुई मौत

 

 

दो से आठ अक्टूबर तक आयोजित वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। सप्ताहभर वन्यजीव संरक्षण, सुरक्षा और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन समारोह में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एमबीपीजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए ABVP ने घोषित किये प्रत्याशी

 

 

समारोह में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कपिल लाल, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल और वन सचिव रवि शंकर सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़े कार्यों में योगदान के लिए रैकूनी का चयन सम्मान के लिए किया गया था। राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त होने पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रैकूनी को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) IMD द्वारा मौसम का तात्कालिक अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी