अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,राशिफल

आज के राशिफल से जानिए आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन राशियों में होगी आर्थिक क्षेत्र में उन्नति।

मेष राशि

आज का दिन जातक का शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज उत्तम प्रदर्शन करेंगे। आज जीवनसाथी के प्रति आदर और झुकाव रहेगा। आज परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति अनदेखी बरतेंगे।

वृषभ राशि

आज के दिन जातक को व्यवसाय सम्बन्धित समस्याएं लगी रहेंगी। मेहनत करने के बावजूद भी परिणाम पक्ष में नहीं आएंगे। आज जातक का व्यवहार अपने निकट के व्यक्ति के प्रति रूखा रह सकता है। आवश्यक कार्य अधूरे रह सकते हैं। परिवार में संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन जातक का आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहने वाला है। आज दिन के मध्य से व्यवसाय वृद्धि के योग है। कोई पुरानी योजना का आज शुभारम्भ कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं। घर मे शांतिमय माहौल रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन जातक का सामान्य फलदायक रहेगा। प्रातः के समय घर में पारिवारिक कलेश हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आज आशा के अनुरूप आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातक मनमानी रवैया अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड फॉरेस्ट फायर- रील बनाने के लिए लोग उत्तराखंड के जंगल में लगा रहे है आग, डीजीपी बोले- लोगों की मानसिकता हो चुकी खराब

सिंह राशि

आज के दिन जातक को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यस्तता की वजह से भोजन समय पर नहीं करेंगे, जिस कारण शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आज परोपकार की भावना रहेगी। व्यवसाय में लाभ के कई नए अवसर मिलेंगे। संध्या के समय बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे।

कन्या राशि

आज के दिन जातक को मिला जुला फल प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। अनावश्यक कार्यों पर धन व्यय होगा। नौकरी पेशा जातक अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। माता-पिता से लाभ होने की संभावना है। दिन के अंत में जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। आज मन इच्छित कार्य होने से दिन भर उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, किन्तु नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे। संध्या के समय यात्रा या मौज-मस्ती में बीतेगा। व्यर्थ के खर्च भी आज अधिक होंगे। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य में कोई नया विकार आ सकता है, सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन जातक का मिलाजूला फल देने वाला रहेगा। आज आय से अधिक व्यय नहीं करें, अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर निकट के व्यक्ति पर आंख मूंद कर अति विश्वास न करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आज जातक के अधूरे काम पूर्ण होने के योग हैं। परोपकारी स्वभाव के कारण दूसरों की मदद करेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

धनु राशि

आज का दिन जातक का फलदायी रहने वाला है। विद्यार्थियों को व्यर्थ कार्यों से दूर रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंना चाहिए। नौकरीपेशा जातक के अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। आज जातक की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) प्रदेश में जल्द ही 1592 शिक्षकों की होगी भर्ती, पढ़े खबर

मकर राशि

आज विद्यार्थियों को परीक्षा आदि में सफलता प्राप्त होगी। पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। शेयर बाजार में आज नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है।

कुंभ राशि

आज जातक के मान-सम्मान मे बढ़ोत्तरी। व्यापार के सिलसिले मे यात्रा करनी पड़ सकती है। आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। धार्मिक आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मान व यश में वृद्धि संभव है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन राशि

आज जातक व्यापार में जोखिम उठाएंगें, जिससे भविष्य में लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थियों को पठन-पाठन के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज जातक को मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा।