उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ -(बड़ी खबर) यहां सांड के हमले से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी कुंडली मारकर बैठा है प्रशासन

लालकुआं न्यूज़– ग्रामीण इलाकों में इन दिनों आवारा जानवरों का इतना आतंक है कि ग्रामीण इस बात से परेशान है कि इन आवारा जानवरों से अपनी फसल को बचाए या खुद को, वही दूसरी तरफ लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी प्रशासन कुंडली मार के बैठा है।

ताजा मामला रविवार सुबह का है जब लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता के पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला का है। जहां 67 वर्षीय पुष्पा जोशी पत्नी बालादत्त जोशी सुबह 7:40 पर घर का गेट खोलकर बाहर आ ही रही थी कि अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले की 67 वर्षीय पुष्पा जोशी को समझ पाती आवारा जानवर द्वारा उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उनकी रीड की हड्डी पर भी चोट पहुंचा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण लैंडस्‍लाइड, हाईवे हुआ बंद, फंसी गाड़ियां, देखे वीडियो

वही आनन फानन में महिला के परिवारजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां गंभीर अवस्था में उन्हें भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग महिला के पुत्र धीरज ने बताया कि उनकी माता के रीड की हड्डी में भी चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह कोई पहली घटना नहीं है क्षेत्र में दर्जनों बार आवारा जानवर ने लोगों पर हमले किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत चुनाव अपडेट, जिले में सबसे अधिक 83.12% हुआ मतदान

आवारा जानवरों की हमले से अब तक कई मौतें भी हो चुकी हैं कुछ दिन पूर्व ही बिंदुखत्ता क्षेत्र में ही साइकिल से आ रहे हैं बुजुर्ग पर आवारा जानवर ने हमला किया था। जिसके बाद बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- UKSSSC ने वन दरोगा भर्ती परिणाम किया जारी, 292 उम्मीदवारों ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, 6 का सत्यापन रुका

वही बिन्दुखत्ता क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में जगह-जगह झुंड में आ रहे आवारा जानवरों से परेशान हैं लेकिन इस और ध्यान देने वाला कोई नहीं है प्रशासन तो मानो कुंडली मारकर बैठा हो और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी आंखें बंद कर इन घटनाओं को नजरअंदाज करने में लगे हैं। ऐसे में पीड़ित जनता जाए तो जाए कहां।