उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- यहाँ घर के पास मैदान में घास चर रही भैंस पर तेंदुए ने किया हमला, क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल

लालकुआं न्यूज़- यहां भरी दोपहरी नगर में घुस आए एक तेंदुए ने वार्ड नंबर 1 निवासी जल संस्थान कर्मचारियों की भैंस पर हमला कर दिया। काफी देर तक तेंदूऐ का भैंस से संघर्ष हुआ, अंततः उक्त भैंस झाड़ियों के बीच से जब तेंदुए को घसीट कर शहर की ओर को ले आई तो तेंदुआ भैंस को बुरी तरह जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया, गंभीर रूप से जख्मी भैंस का लालकुआं पशु अस्पताल के चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वयंसेवकों ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में पथ संचलन कर वर्ष प्रतिपदा के संबंध में क्षेत्रवासियों को अवगत कराया

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को लगभग 12:30 बजे जल संस्थान के कर्मचारी विद्यासागर की भैंस घर के सामने मैदान में चर रही थी, तभी जंगल की ओर से आए एक तेंदुए ने भैंस पर हमला कर दिया।आसपास के लोगों ने पहले समझा कि संभवत: दो सांड आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन तभी झाड़ियों के बीच भैंस और तेंदुए का संघर्ष अचानक मैदान की ओर को होने लगा, तो लोगों में अफरा तफरी मच गई, भारी शोरगुल के बीच तेंदुआ भैंस को बुरी तरह जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया, भैंस के पीठ, पांव और पेट में गंभीर चोट के निशान बन गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- वन निगम में खुदान व ढुलान कार्य इस वजह से होगा बंद, कार्य बहिष्कार का आवाहन

उक्त घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने लालकुआं पशु अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जीएस खाती को मौके पर बुलाया, जिन्होंने भैंस का उपचार किया। उक्त घटना से क्षेत्रवासियो में दहशत बनी हुई है। इधर तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज के वन कर्मियों ने मौके पर आकर क्षेत्र वासियों से तेंदुए के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सरकार ने डेंगू की रोकथाम के लिए बनाया नया प्लान, अब एक ही जगह 10 मामले मिलने पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन