उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- इस भाजपा नेता का ह्रदय गति रुकने से हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लालकुआं न्यूज़- अत्यन्त मिलनसार एवं मृदु भाषी भारतीय जनता पार्टी के नेता बिंदुखत्ता इंद्रा नगर प्रथम निवासी बलवंत सिंह दानू का ह्रदय गति रुकने के बाद इलाज के दौरान बरेली के राममूर्ति चिकित्सालय में निधन हो गया। बलवंत सिंह दानू बिंदुखत्ता भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (बड़ी खबर) हाईकोर्ट ने रुद्रप्रयाग के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को किया निलंबित, ये लगे थे आरोप

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट और किडनी की समस्या थी, जिसका इलाज बरेली के राममूर्ति हॉस्पिटल में चल रहा था, आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: अवैध कटान की सूचना पर जा रहे सरकारी वाहन की कार से टक्कर, वनकर्मी चालक की मौत — तीन घायल

 

इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है, उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 5 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- वन विकास निगम द्वारा कटान व ढुलान का बकाया नहीं दिए जाने पर ठेकेदारों ने वन विकास निगम के कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन, ज्ञापन देकर करी ये मांग