उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं–बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को शनिवार को मिलेगी हरी झंडी, सांसद अजय भट्ट करेंगे रवाना

लालकुआं न्यूज़- रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लालकुआं से बेंगलुरु के लिए शुरू की जा रही नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को शनिवार को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05074 लालकुआं–बेंगलुरु एक्सप्रेस को पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट रवाना करेंगे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद अजय भट्ट शनिवार शाम 5:15 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। स्टेशन पहुंचने के बाद वे सबसे पहले स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत शाम 5:30 बजे वे लालकुआं से बेंगलुरु की यात्रा करने वाले यात्रियों से संवाद कर ट्रेन संचालन को लेकर उनका फीडबैक लेंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे वे औपचारिक रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर बेंगलुरु के लिए रवाना करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भूमि तस्दीक व बैनामा में घूसखोरी: विजिलेंस ने राजस्व उपनिरीक्षक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

 

गौरतलब है कि लालकुआं–बेंगलुरु के बीच नियमित रेल सेवा की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यात्रियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। सांसद के प्रयासों के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन के आदेश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली एक्सीडेंट अपडेट- सीएम धामी ने चमोली हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलो को एक लाख देने की करी घोषणा।

 

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से बेंगलुरु के लिए संचालित की जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों, विशेषकर दक्षिण भारत की यात्रा करने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण रेल सेवा के लिए सांसद अजय भट्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां शिक्षिका के फ्लैट में नाबालिग का शव मिलने से मचा हड़कंप, महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश