उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

रुड़की- यहाँ कांवड़ दिखाने युवक को बाइक पर ले गए, नहर की पटरी पर मिला शव, हत्या का आरोप

मंगलौर न्यूज़- कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले जाकर युवक की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गुरुकुल नारसन क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अंकुर ने पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी पेपर मिल को मिला प्रथम पुरस्कार, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

 

जिसमें उसने बताया कि प्रार्थी के भाई आकाश को 26 जुलाई की रात को गौरव, विकास निवासी ग्राम नसीरपुर और रजत निवासी मोहम्मदपुर जट कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए थे, लेकिन देर रात तक आकाश वापस नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ होली की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार कूड़ेदान से टकराई, तीन लोगों की मौत

 

जिसके बाद आकाश का शव नहर की पटरी पर मिला। उसका आरोप है कि आकाश की हत्या गौरव, विकास, रजत ने की है। पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, UKPSC ने जारी की नई भर्ती