उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं- यहाँ आवारा जानवर से टकराये बाइक सवार, गंभीर हालत में किया अस्पताल में भर्ती

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 109 पर हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के पास एक गोवंश से टकराकर बाइक सवार दो युवक चोटिल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BJ- 9221 द्वारा हल्दूचौड़ से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक सोयाबीन फैक्ट्री के पास नेशनल हाईवे 109 पर बाइक सवार युवक गोवंश से टकरा गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ जन्मदिन के जश्न में डूबे युवक, थार पर चढ़कर फोड़े पटाखे, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने की कार्यवाही

 

 

जिसमें लवि नेगी पुत्र आनंद नेगी उम्र 18 वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है तो वहीं हिमांशु रावत S/O तारा रावत निवासी पुराना बिंदूखेड़ा बिंदुखत्ता के पैर में चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, गुरदेव सिंह बने आरटीओ हल्द्वानी

 

 

वही घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से युवकों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी बनी नरेंद्र मोदी विचार मंच की जिलाध्यक्ष