उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- अब इस बिन्दुखत्ता निवासी युवक को लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध कर किया जिला बदर

लालकुआं न्यूज़– लालकुआँ कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में अराजकता फैला रहे बिन्दुखत्ता निवासी युवक को गुंडा एक्ट में निरुद्ध करते हुए उसे जिला बदर कर नैनीताल जनपद की सीमा से बाहर का रास्ता दिखाया दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर वन अधिकार संगठन का आंदोलन तेज, "चाय पर चर्चा" में बनी बड़ी रणनीति


न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेशानुसार लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, बिन्दुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी गौरव जोशी तथा महिला उपनिरीक्षा रजनी आर्या द्वारा धारा 13 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम के अन्तर्गत पंकज सिंह उर्फ शक्तिमान पुत्र मान सिंह निवासी इन्द्रानगर ट्राली लाईन बिन्दुखत्ता लालकुआं को जिला बदर कर जिले की सीमा से बाहर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) गौला और शारदा नदी में बढ़ा खनन लक्ष्य, शासन ने दी अतिरिक्त उपखनिज निकासी की अनुमति

वही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अराजकता का माहौल जो भी बनायेगा। उसके खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कदम उठाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सरकार के निर्देश पर शासन ने इन तीन अधिकारियों को दी ये अहम जिम्मेदारी