उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- अल्मोड़ा से देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी हेली सेवा, तैयारियां पूरी, होगा इतना किराया होगा

  • 11 सीटर डबल इंजन का हेलीकाप्टर यात्रियों के लिए किया जाएगा प्रयोग
  • अल्मोड़ा से देहरादून का किराया होगा पांच हजार रुपये

अल्मोड़ा न्यूज़– अब अल्मोड़ा से देहरादून पहुंचने में यात्रियों को सड़क मार्ग के जरिये दस-बारह घंटों के थकाऊ सफर की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। यहां टाटिक हेलीपैड से दो-तीन दिन के भीतर देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू होने वाली है।

 

हेली सेवा के लिए यात्रियों से अल्मोड़ा से देहरादून तक का किराया पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि हेली सेवा में 11 सीटर डबल इंजन का हेलीकाप्टर प्रयोग किया जाएगा। हेली सेवा शुरू करने के लिए यहां सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हेली सेवा का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बकरी के पैसे नहीं चुकाए तो तालाब में डुबोकर कर दी बुजुर्ग की हत्या, थराली पुलिस ने किया बुजुर्ग की मौत का खुलासा

 

लंबे समय से यहां टाटिक से हेली सेवा शुरू करने की मांग उठ रही थी। ताकि अल्मोड़ा से देहरादून को तक सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को घंटों का सफर तय करने की समस्या से मुक्ति मिल सके। लगातार उठ रही मांग के बाद जिला प्रशासन ने यहां से हेली सेवा शुरू करने के लिए बीते दिनों कवायद तेज की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 5 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं, IMD का अलर्ट जारी; कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

 

जिलाधिकारी आलोक पांडेय ने भी बीते दिनों हेलीपैड का निरीक्षण भी कियाया और खामियों को शीघ्र दूर कर हेली सेवा शुरू करने के संबंधित निर्देश मातहत अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया यहां से हेली सेवा शुरू करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन अक्टूबर से अल्मोड़ा-देहरादून हेली सेवा शुरू होगी। हेली सेवा से अल्मोड़ा से देहरादून की यात्रा करीब 45 से 53 मिनट के भीतर पूरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- जागेश्वर धाम में प्रवेश के समय में बदलाव, बीते दिनों मंदिर में हुए हुड़दंग के बाद एएसआइ ने उठाया ये कदम

 

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक हेली सेवा के संचालन को रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। बताया कि सोमवार से शनिवार तक देहरादून से पूर्वाह्न 11 बजे हेलीकाप्टर अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरेगा। वह 12 बजे के करीब अल्मोड़ा हेलीपैड पहुंचेगा। अल्मोड़ा से 12 बजकर पांच मिनट पर हेलीकाप्टर देहरादून के लिए उडान भरेगा।